{"_id":"611fe5208ebc3e79987e3244","slug":"campus-interview-on-23rd-in-iti-jogindernagar-mandi-news-sml38105998","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई जोगिंद्रनगर में 23 को कैंपस इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई जोगिंद्रनगर में 23 को कैंपस इंटरव्यू
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर में 23 अगस्त को निजी कंपनी की ओर से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इंटरव्यू में पासआउट एवं 2019-21 सत्र के प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं।
जोगिंद्रनगर आईटीआई के प्रधानाचार्य तनुज शर्मा ने बताया कि एनसीवीटी या एससीवीटी के तहत फीटर, डीजल मेकेनिक, मोटर मेकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, टूल एवं डाई मेकर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर मेकेनिक, पेंटर आदि पद के लिए चयन किया जाएगा। आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए दसवीं में 50 प्रतिशत अंक जबकि आईटीआई में 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है।
उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। चयनित होने पर कंपनी 19400 रुपये वेतन, पीएफ, ईएसआई, कैंटीन सुविधा, वर्दी, जूते आदि लाभ दिए जाएंगे।
कैंपस साक्षात्कार में भाग लेने के इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 23 अगस्त सुबह नौ बजे आईटीआई जोगिंद्रनगर स्थित डोहग में अपने सभी मूल दस्तावेजों, नवीनतम फोटोग्राफ, आधार कॉर्ड के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। संवाद