{"_id":"69176f2f7c337b8d9b02cafd","slug":"buses-did-not-run-on-the-shikari-devi-haridwar-route-mandi-news-c-90-1-mnd1021-176120-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शिकारी देवी-हरिद्वार रूट पर नहीं चली बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शिकारी देवी-हरिद्वार रूट पर नहीं चली बस
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सराज के धार्मिक पर्यटन स्थल शिकारी देवी को हरिद्वार से जोड़ने वाली सुंदरनगर डिपो की बस आपदा के चार महीने गुजर जाने के बाद भी बहाल नहीं हो पाई।
परिवहन निगम को हर माह 12 से 15 लाख रुपये की आय प्रदान करने वाले इस रूट पर बस सेवा बंद है। जिले के चार विधानसभा क्षेत्र सराज, नाचन, बल्ह, और सुंदरनगर से उत्तराखंड और हरिद्वार के लिए यह सीधी सेवा सुगम साधन थी। इस बस के माध्यम से लोगों को साल के नौ महीने शिकारी देवी के दर्शन करने का सौभाग्य मिलता था।
इन्हीं नौ महीनों में औसतन एक करोड़ रुपये की कमाई इसी रूट से हो जाती थी। हालांकि तीन महीने जब शिकारी माता मंदिर के आसपास बर्फ पड़ती है तो यह यह बस जंजैहली तक ही जाती थी।
विज्ञापन
लोगों में रोष
सुंदरनगर डिपो का जंजैहली से दिल्ली रूट बहाल हो गया लेकिन जंजैहली से हरिद्वार रूट पर चलने वाली बस सेवा आपदा के 4 माह बीत जाने के बाद भी बहाल नहीं हो पाई है। इससे ऊपरी क्षेत्र के लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कें अब पूरी तरह से बहाल हो चुकी हैं। फिर भी सुंदरनगर डिपो इस कमाऊ रूट को बहाल नहीं कर पाया है। अब भी जंजैहली, थुनाग, बगस्याड़, कांढा, गोहर, चैलचौक और बग्गी जैसे क्षेत्रों के लोगों को हरिद्वार जाने के लिए मंडी, सुंदरनगर और नेरचौक जाना पड़ रहा है।
....
सुंदरनगर डिपो में बसों की कमी की वजह से जंजैहली-हरिद्वार रूट को निगम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के फैसले के बाद बंद कर दिया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद इस रूट को फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
-कश्मीरी लाल, अड्डा प्रभारी, सुंदरनगर बस स्टैंड
0000