फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bus service will run again on Sundernagar-Janjehli-Shikari Devi route from Navratri

Mandi News: नवरात्र से फिर दौड़ेगी सुंदरनगर-जंजैहली-शिकारी देवी रूट पर बस सेवा

Sun, 01 Mar 2026 04:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
Bus service will run again on Sundernagar-Janjehli-Shikari Devi route from Navratri
छह महीने बाद बहाल होगा एचआरटीसी का सबसे कमाऊ रूट, हरिद्वार तक विस्तार की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। बरसात की आपदा के बाद पिछले छह महीने से बंद पड़ी एचआरटीसी सुंदरनगर डिपो की सबसे अधिक कमाई वाली बस सेवा अब नवरात्र से फिर शुरू होने जा रही है। सुंदरनगर-जंजैहली-विश्व प्रसिद्ध शिकारी देवी मंदिर रूट को बहाल करने की तैयारी अंतिम चरण में है। सड़क बहाल होते ही मार्च माह के नवरात्र से श्रद्धालुओं को प्रतिदिन सीधे शिकारी देवी माता के दर्शन की सुविधा मिल सकेगी।
यह बस सेवा चार विधानसभा क्षेत्रों सुंदरनगर, बल्ह, नाचन और सराज की जनता को जोड़ती है। रूट के दोबारा शुरू होने से क्षेत्रवासियों को न केवल शिकारी धाम तक सीधी बस सुविधा मिलेगी, बल्कि भविष्य में हरिद्वार और चंडीगढ़ तक भी सीधा संपर्क स्थापित होने की संभावना है। पिछले वर्ष सराज क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के कारण यह रूट बंद करना पड़ा था। अब एचआरटीसी का सुंदरनगर डिपो इस लाभकारी रूट को दोबारा शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बस रोजाना सुबह 4:00 बजे सुंदरनगर से जंजैहली के लिए रवाना होगी और करीब 10:00 बजे शिकारी देवी पहुंचेगी। श्रद्धालु इसी बस से दोपहर एक बजे वापसी कर सकेंगे। वर्तमान में सुंदरनगर से शिकारी देवी तक इस रूट से प्रतिदिन लगभग 20 से 25 हजार रुपये की आय होती है।
विज्ञापन

डिपो प्रबंधन इस सेवा को पुनः हरिद्वार तक विस्तारित करने की कागजी कार्रवाई भी कर रहा है। यदि बस हरिद्वार तक चलाई गई तो प्रतिदिन की आय 70 से 80 हजार रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। इससे क्षेत्र के लोगों को हरिद्वार और चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध होगी। उधर, एचआरटीसी डिपो सुंदरनगर के अड्डा प्रभारी कश्मीर लाल ने बताया कि यदि शिकारी देवी की सड़क नवरात्र तक पूरी तरह बहाल हो जाती है तो बस सेवा तुरंत शुरू कर दी जाएगी। साथ ही रूट को हरिद्वार तक बढ़ाने की प्रक्रिया भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed