फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   burnt house in sundernagar, mandi

सुंदरनगर के टिक्कर में मकान में आग, 4 मवेशी जिंदा जले

Sun, 24 Jan 2021 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
burnt house in sundernagar, mandi
सुंदरनगर में आग लगने से जला मकान। - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत डुमट बेहली के टिक्कर गांव में शनिवार रात दो मंजिला स्लेटपोश मकान में आग लग गई। पूरा मकान जलकर राख हो गया। घर में सोए पांच लोगों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अग्निकांड में गोशाला में बंधे पांच मवेशी जिंदा जलकर मर गए।
विज्ञापन

घटना में करीब 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन जब आग बुझी तो सबकुछ राख हो गया था। जानकारी के अनुसार डुमट बेहली पंचायत के टिक्कर गांव में शनिवार रात करीब 11 बजे नंद लाल के स्लेटपोश मकान की ऊपरी मंजिल में स्थित रसोईघर में आग लग गई। जब पड़ोस में रहने वाले लोगों ने नंद लाल के मकान से आग की लपटों को उठते देखा तो शोर मचा कर अंदर सोए हुए लोगों को जगाया और उन्हेें बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

मौसम खराब और तेज हवाओं के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग मकान की दोनों मंजिलों में फैल गई। अंदर रखा हुआ सारा सामान जल कर राख हो गया। मकान की निचली मंजिल में बनी गोशाला में बंधे चार मवेशी जिंदा जलकर मर गए। पंचायत प्रधान प्रवीण ने बताया कि अग्निकांड में प्रभावित परिवार का सारा सामान जल गया है। कुछ भी नहीं बचाया जा सका। समाजसेवी दिले राम ने बताया कि अग्निकांड की सूचना सुंदरनगर प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित की हर संभव मदद की मांग की गई है। एसडीएम राहुल चौहान ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को फौरी सहायता के रूप में 25 हजार की राशि प्रदान की गई है। हलका पटवारी से नुकसान की रिपोर्ट तलब की गई है। नियमानुसार मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed