{"_id":"6ac1019eb919a05d5f0bc623","slug":"film-festival-kicks-off-with-the-short-film-end-of-the-beginning-mandi-news-c-90-1-ssml1025-216171-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एंड ऑफ द बिगिनिंग लघु फिल्म के साथ फिल्म फेस्टिवल का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एंड ऑफ द बिगिनिंग लघु फिल्म के साथ फिल्म फेस्टिवल का आगाज
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया चार दिवसीय सिने महोत्सव का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में शनिवार को सोसायटी फॉर हिमाचल आर्ट एंड कल्चर के तत्वावधान में शाख महोत्सव एवं कुल्लू मनाली इंटरनेशनल सिनेमा फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान फेस्टिवल निदेशक राम पाल मलिक व आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
सह निदेशक पुष्पराज स्वामी ने बताया कि पहले दिन तीन लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इनमें निदेशक राम पाल मलिक की फिल्म एंड ऑफ द बिगिनिंग प्रमुख रही, जिसमें कन्या भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक मुद्दे को संवेदनशीलता से उठाया गया।
निदेशक राम पाल मलिक ने बताया कि चार दिवसीय फेस्टिवल में विभिन्न श्रेणियों की 100 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन होगा। फिल्मों के मूल्यांकन के लिए अशोक मेहरा, संजीव रत्न और रितेश मेहता निर्णायक मंडल में शामिल हैं। आयोजन को सफल बनाने में फेस्टिवल की पूरी आयोजन टीम जुटी हुई है।