फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Accused arrested in case of rape of a young woman on the pretext of marriage.

Mandi News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested in case of rape of a young woman on the pretext of marriage.
कांगड़ा जिले के थुरल से हिरासत में लिया गया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से मिली जीरो एफआईआर पर सदर थाना मंडी में दर्ज हुई थी प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में मंडी पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को बीते दो अक्तूबर की रात कांगड़ा जिले के थुरल से हिरासत में लिया गया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शनिवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


पुलिस के अनुसार मामले में पुलिस थाना सदर मंडी में बीते 29 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की थी। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवाया जा चुका है और उसका बयान न्यायालय के समक्ष भी दर्ज करवाया गया है। शिकायत के अनुसार आरोपी पर युवती को शादी का वादा कर मुजफ्फरनगर से मंडी लाने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। इसके अलावा आरोपी पर युवती का मोबाइल फोन, नकदी और सोने के आभूषण लेकर जाने का भी आरोप लगाया गया है। यह मामला मूल रूप से पुलिस थाना सिविल लाइंस मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से प्राप्त जीरो एफआईआर के माध्यम से सदर थाना मंडी में दर्ज हुआ था। उधर, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed