{"_id":"6ac145118f5d2fabab0a146e","slug":"the-play-gaj-feet-inch-brought-out-the-colors-of-humor-and-satire-mandi-news-c-90-1-ssml1025-216064-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गज फीट इंच नाटक ने बिखेरे हास्य और व्यंग्य के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गज फीट इंच नाटक ने बिखेरे हास्य और व्यंग्य के रंग
विज्ञापन
हिमाचल सांस्कृतिक शोध एवं रंगमंडल सतोहल में नाट्य प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत संस्थान
कलाग्राम सतोहल की वादियों में राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 का शानदार आगाज
पांच दिवसीय नाट्य महोत्सव में बिखरेगी रंगमंच की छटा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। कोटली क्षेत्र के कलाग्राम सतोहल स्थित शाकुंतलम प्रेक्षागृह में शुक्रवार को पांच दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का आगाज हुआ। हिमाचल सांस्कृतिक शोध संस्थान एवं रंगमंडल की ओर से आयोजित महोत्सव का शुभारंभ उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने किया। संस्था के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने मुख्य अतिथि और दर्शकों का स्वागत किया।
महोत्सव की पहली संध्या उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला के सौजन्य से लेखक केपी सक्सेना के हास्य-व्यंग्य नाटक ‘गज फीट इंच’ के नाम रही। संवाद थियेटर ग्रुप, चंडीगढ़ की ओर से प्रस्तुत इस नाटक का निर्देशन मुकेश शर्मा ने किया। नाटक के शीर्षक में प्रयुक्त ‘गज’, ‘फीट’ और ‘इंच’ केवल नाप-जोख की भौतिक इकाइयां नहीं हैं, बल्कि उन सामाजिक पैमानों के प्रतीक हैं, जिनसे समाज अक्सर मनुष्य की हैसियत और प्रतिष्ठा को मापने का प्रयास करता है।
एक कपड़ा व्यापारी और उसके बेटे के इर्द-गिर्द बुनी गई इस कहानी ने हास्य और व्यंग्य के तीखे बाणों के माध्यम से दिखावे, स्वार्थ, प्रतिष्ठा की होड़ और बदलते मानवीय मूल्यों पर गहरी चोट की। प्रस्तुति के दौरान दर्शक ठहाके लगाते नजर आए और साथ ही उन्हें अपने सामाजिक व्यवहार एवं जीवन मूल्यों पर विचार करने का अवसर भी मिला।
विज्ञापन
मंच पर रजनी बजाज, तरुण सचदेवा, अरविंद शर्मा, कृष्णा भट्ट, नीरज, हिमांशी राजपूत और तेजिंद्र कौर ने सशक्त अभिनय से दर्शकों को बांधे रखा। मंच के पीछे चेतन शर्मा और राजेश ने प्रकाश व्यवस्था, जतिंद्र सिंह और विक्रम ने सेट तथा सुशांत राजपूत ने संगीत संचालन की जिम्मेदारी संभाली। संस्थान की संचालक सचिव सीमा शर्मा ने बताया कि महोत्सव में हिमाचल के अलावा विभिन्न राज्यों के रंगकर्मी अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। इस अवसर पर एसपीयू की पूर्व प्रो. वीसी अनुपमा सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।