{"_id":"66acd4d4ce96641cf10d9405","slug":"bodies-of-two-children-buried-under-debris-found-in-rajban-five-still-missing-search-continues-mandi-news-c-90-1-ssml1024-132353-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: राजबन में मलबे में दबे दो बच्चों के शव मिले, पांच अभी भी लापता, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: राजबन में मलबे में दबे दो बच्चों के शव मिले, पांच अभी भी लापता, तलाश जारी
Fri, 02 Aug 2024 06:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:15 PM IST
विज्ञापन
चौहार घाटी के राजबन में खोज व बचाव अभियान में जुटे एनडीआरएफ व स्थानीय लोग। स्त्रोत - जनसंपर्क
पधर (मंडी)। चौहार घाटी के राजबन (तेरंग) गांव में रेस्क्यू अभियान के दूसरे दिन लापता दो बच्चों के शव बरामद हुए हैं। पांच लोग अभी भी लापता हैं, जबकि तीन लोगों के शव वीरवार को ही रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मिल गए थे। लापता लोगों को ढूंढने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, दमकल, होमगार्ड जवान और अन्य लोग जुटे हुए हैं। टीमें धीरे-धीरे मलबे को निकाल रही है।
शुक्रवार सुबह 6:00 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन में टीमों ने मोर्चा संभाला। मलबे में समाए दो रिहायशी मकानों का कुछ सामान भी टीमों के हाथ लगा। इस तरह खोज अभियान को आगे बढ़ाया गया। मलबे से अमन (9) और आर्यन (8) के शव बरामद हुए हैं। बच्चों के शव मिलते ही मौके पर चीख पुकार मच गई।
उधर, एडीएम मंडी मदन कुमार सर्च अभियान का जायजा लेने के लिए राजबन पहुंचे। प्रशासन ने खोज अभियान के लिए पुख्ता प्रबंध राजबन गांव में किए हैं। यहां बाकायदा राशन की खेप पहुंचा दी गई है। राजबन में एहतियात के तौर पर 25 घरों को खाली करवा दिया गया है। इन घरों में रहने वाले परिवार के ठहरने की व्यवस्था गांव में ही खाली घरों में की गई है।
विज्ञापन
प्रशासन की तरफ से इन्हें राशन किट, मेडिकल किट और तिरपाल भी वितरित किए हैं। प्रशासन ने हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोगों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 25-25 हजार रुपये जारी कर दिए हैं। बता दें कि बुधवार रात को राजबन में बादल फटने के बाद तीन घर बह गए थे। इस हादसे में 10 लोग लापता हुए थे, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है।
लापता लोगों की ड्रोन से की जा रही है तलाश
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि राजबन गांव में खोज अभियान युद्धस्तर पर जारी है। हादसे के दूसरे दिन दो बच्चें के शव मिले हैं। अभी पांच लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए ड्रोन की सहायता भी ली जा रही है। हादसे वाले स्थान से नीचे की ओर खड्ड बहती है, जिसमें पानी का बहाव बहुत तेज है। वहां एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें ड्रोन से लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। अभी एक तीन माह की बच्ची और 11 साल की लड़की के अलावा तीन लोग लापता हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण तलाशी अभियान मैनुअली ही चलाया जा रहा है।
महिला मंडल कर रहा भोजन की व्यवस्था
खोज अभियान में लगी रेस्क्यू टीमों को ठहरने की व्यवस्था स्कूल के प्रांगण में लगाए अस्थायी टेंटों में की है। पंजौंड़ गांव का महिला मंडल टीम के लिए भोजन की व्यवस्था कर रहा है। उपायुक्त अपूर्व देवगन के मंडी वापस लौटते ही पूरे रेस्क्यू अभियान की देखरेख कार्यकारी एसडीएम पधर भावना वर्मा देख रही हैं।