फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Alert in Mandi after cloudburst in Kullu, water level of Pandoh dam increased

Mandi News: कुल्लू में बादल फटने के बाद मंडी में अलर्ट पंडोह बांध का बढ़ा जलस्तर

Thu, 26 Jun 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 26 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Alert in Mandi after cloudburst in Kullu, water level of Pandoh dam increased
मंडी/पंडोह। कुल्लू जिला की सैंज घाटी में बुधवार को बादल फटने के बाद मंडी में भी अलर्ट जारी किया है। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने बरसात के मौसम में लोगों से नदी-नालों के समीप न जाने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण नदी-नालों के जल स्तर में अचानक बढ़ोतरी होने की संभावना रहती है। सैंज घाटी में बादल फटने के कारण पंडोह डैम के स्पिलवे गेटों के माध्यम से बांध के बहाव क्षेत्रों में अधिक पानी छोड़ा जाएगा। इससे पंडोह बांध के बहाव क्षेत्र में ब्यास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों से आग्रह किया है कि वे ब्यास नदी के किनारे न जाएं। साथ ही स्थानीय निवासी अपने पालतु पशुओं को भी ब्यास नदी से दूर रखें। उधर, उपायुक्त के निर्देशों के बाद नगर निगम की टीम ने सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया के नेतृत्व में ब्यास के किनारों का दौरा किया। इस दौरान ब्यास किनारे बंधे पशुओं को भी दूर ले जाने की सलाह दी गई। साथ ही शहरवासियों से भी आह्वान किया कि वह अपने बच्चों पर भी नजर रखें और उन्हें ब्यास के किनारों पर जाने से रोकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद शहर में मौसम कूल-कूल हो गया है। अधिकतम तापमान बुधवार को 28.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने 26 जून को भी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में बारिश से लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed