फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   aggitation againest wine shop

स्यांज बगड़ा में ग्रामीणों ने बंद करवाया शराब ठेका

Sun, 16 Apr 2017 10:15 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 16 Apr 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
aggitation againest wine shop
करसोग उपमंडल में स्यांज बगड़ा में ठेके को बंद करवाने के लिए मौके पर पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
करसोग (मंडी)। उपमंडल के स्यांज बगड़ा में खुले शराब ठेके के विरोध में पंचायत प्रतिनिधियों और सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पंचायत प्रधान स्यांज बगड़ा राजकुमार की अगुवाई में लगभग 160 ग्रामीणों ने लामबंद होकर ठेके के बाहर नारेबाजी की। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, ग्रामीण शांत नहीं हुए। विवश होकर ठेकेदार को वहां से शराब हटानी पड़ी। ठेकेदार ने ठेके से शराब को हटाकर केलोधर पहुंचाया।
विज्ञापन


एएसआई स्वरूप राम की अगुवाई में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांति बनाये रखने का आग्रह किया। पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने पुलिस के माध्यम से एसडीएम और आबकारी एवं कराधान अधिकारी करसोग को ज्ञापन दिया। एएसआई स्वरूप ने बताया कि ग्रामीणों ने शराब ठेका खोलने के खिलाफ भारी रोष है। पुलिस ने मौके पर जाकर ग्रामीणों को शांत करवाया है। ठेके को फिलहाल बंद करवाया जा रहा है। पंचायत प्रधान राजकुमार ने बताया कि पूरी पंचायत की जनता इस ठेके का विरोध कर रही है। जिसके लिए ग्राम पंचायत स्यांज ने विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया था।  सोमवार को एसडीएम करसोग को सभी ग्रामीणों की तरफ से ठेके के विरोध में ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस पंचायत में किसी भी सूरत में शराब का ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed