फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   after four days road distroy

निर्माण के चार दिन के बाद ही ढह गया डंगा

Sun, 31 Jul 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला मंडी
अमर उजाला मंडी Updated Sun, 31 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
सराज क्षेत्र के तहत कतयांदी-तांदी वाया भराड़ी सड़क पर लोक निर्माण विभाग का डंगा निर्माण के चार दिन के भीतर ही ढह गया है। इस डंगे का निर्माण दो बार किया जा चुका है, लेकिन, हर बार दो माह से अधिक समय यह डंगा नहीं निकाल पाया है। इससे लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

मुराग पंचायत के तांदी गांव के समीप वर्ष 2014 मे यह डंगा ढह गया था। वर्ष 2015 में इस डंगे का निर्माण किया गया था। निर्माण के दो माह में ही डंगा गिर गया था। इसके बाद डंगे का निर्माण करने में 14 माह का समय विभाग को लगा, लेकिन, निर्माण पूरा होने के चार दिन के भीतर ही डंगा गिर गया। तांदी निवासी उत्तम सिंह ठाकुर, डोले राम, टेवेंद्र कुमार, राज कुमार, राम सिंह कुशाल सिंह, मोहेंद्र कुमार और पवन कुमार का कहना है कि गांव तांदी में सेब इस बार कम फसल होने पर भी लगभग 50 लाख के सेब होने का अनुमान है, लेकिन डंगे ढह जाने से सब्जी मंडी तक सेब पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डंगे ढहने की वजह से ट्रक में सेब की सप्लाई संभव नहीं है। इस कारण ट्राला जीपों में सब्जी मंडी तक सेब पहुंचाना पड़ रहा है। इससे बागवानों को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। डीडथाच निवासी टेक सिंह, मान सिंह, खेम सिंह, मस्त राम, नेत्र सिंह, पखरधार के उत्तम सिंह व रवीन कुमार शर्मा ने कहा कि विभाग इस डंगे का जल्द से जल्द निर्माण करे, ताकि सेब की सप्लाई मंडी तक पहुंचाने में परेशानी का सामना न करना पड़े। स्थानीय ग्राम पंचायत मुराग तेजेंद्र ठाकुर का कहना है कि कई बार विभाग को समस्या के बारे में बताया गया है। उधर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ चमन लाल का कहना है कि बरसात के कारण डंगा ढह गया है। जल्द ही डंगे का निर्माण कार्य पूरा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed