फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   accident in mandi

बाढू में खाई में गिरी कार, एक की मौत

Thu, 05 Nov 2015 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, चैलचौक
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, चैलचौक Updated Thu, 05 Nov 2015 04:44 PM IST
विज्ञापन
accident in mandi

बाढू इलाके में नच्छेत सड़क पर मारुति कार नियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह डिप्टी कुमार, इद्र सिंह और हेमराज नच्छेत गांव में एक शादी समारोह के लिए मिठाई लाने के लिए जब बाढू गांव की ओर रवाना हुए तो शिल्हणु के पास कार नंबर एचपी 58बी 2007 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। स्कूल जा रहे बच्चों के सामने गिरी कार के धमाके से डरे बच्चों ने जब शोर मचाया तो ग्रामीण बचाव कार्य के लिए दुर्घटनास्थल की ओर भागे।
विज्ञापन

शिल्हणु पंचायत के उप प्रधान भीम सिंह ठाकुर अन्य ग्रामीणों को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को खाई में गिरी कार से बाहर निकाला। लोगों ने तीनों घायलों को सिविल अस्पताल गोहर पहुंचाया। मृतक की शिनाख्त डिप्टी कुमार (46) पुत्र सोहन लाल निवासी नच्छेत गांव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में इंद्र सिंह (65) पुत्र साइंया और हेमराज (37) पुत्र चतुर दास बताए जा रहे हैं। सभी घायल सिविल अस्पताल गोहर में उपचाराधीन हैं। एसएचओ गोहर लाल सिंह के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है तथा हादसे की जांच की जा रही है। सिविल अस्पताल गोहर में तैनात डॉ कुलदीप शर्मा ने बताया कि घायल लोगों की हालत खतरे से बाहर है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार गोहर मुंशी राम ने मृतक के परिजनों को फौरी राहत के रूप में दस हजार तथा घायलों को तीन-तीन हजार रुपये की राहत राशि दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed