{"_id":"66c5e0e1870c3b8afc0a78a6","slug":"aanchal-sharma-became-the-winner-in-sanskrit-song-and-gaurav-in-speech-mandi-news-c-90-1-ssml1025-133802-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: संस्कृत गीत में आंचल शर्मा और भाषण में गौरव बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: संस्कृत गीत में आंचल शर्मा और भाषण में गौरव बने विजेता
Wed, 21 Aug 2024 06:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 21 Aug 2024 06:13 PM IST
विज्ञापन
संस्कृत सप्ताह के अवसर पर संस्कृति सदन मंडी में आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता आयोजकों के
संस्कृत सप्ताह के उपलक्ष्य पर संस्कृति सदन मंडी में हुईं प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भाषा एवं संस्कृति विभाग मंडी की ओर से हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद के सहयोग से बुधवार को संस्कृति सदन कांगणीधार मंडी में संस्कृत सप्ताह पर कॉलेज विद्यार्थियों की संस्कृत प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया और शिक्षक परिषद के प्रदेशाध्यक्ष डॉ: मनोज शैल ने दीप प्रज्वलन से किया।
प्रतियोगिताओं में मंडी जिले के 17 स्कूलों से 63 प्रतिभागी विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें संस्कृत गीत प्रतियोगिता, संस्कृत भाषण प्रतियोगिता और संस्कृत ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। संस्कृत गीत में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल मंडी से आंचल शर्मा प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर मंडी से कुमकुम दूसरे और गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल से तसकीन फातमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। संस्कृत भाषण में राजकीय उच्च पाठशाला बिजन-ढलवान के गौरव प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर मंडी अतर्क्य ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गागल की मीनाक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। संस्कृत ज्ञान प्रश्नोत्तरी में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी से रीतिका और गार्गी प्रथम, राजकीय उच्च पाठशाला बिजन-ढलवान से साक्षी और करण ठाकुर दूसरे तथा गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल मंडी के अक्षिता व सोनाली रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया।