फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A six feet urn is installed on the main roof of the original Koyla Mata Mandir

Mandi News: मूल कोयला माता मंदिर की मुख्य छत पर छह फीट कलश स्थापित

Sat, 31 May 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A six feet urn is installed on the main roof of the original Koyla Mata Mandir
कलश स्थापित करने से पहले मूल कोयला माता के समक्ष पूजा के लिए रखे कलश । संवाद
सुंदरनगर (मंडी)। प्रसिद्ध मूल कोयला भगवती मंदिर राजगढ़ की मुख्य छत पर छह फीट कलश स्थापित कर दिया गया है। इस मौके पर कोयला माता का रथ भी मूल मंदिर में विराजमान रहा। इलाके के आसपास के देवी-देवताओं की उपस्थिति उनके प्रतिनिधियों ने की।
विज्ञापन

इसमें पंडोह से बगलामुखी, माता मनसा देवी मलवाना, देव बाला कामेश्वर कांडी तारापुर, नैना देवी सकरोहा, देव बाला कामेश्वर राजगढ़, देव बाला कामेश्वर कांडलू बग्गी, देव बाला कामेश्वर भंगरोही, माहूंनाग खयूरी, माहूंनाग कांग बग्गी, देव मूल खुड्डी जल बगड़ाथाच, देव बनूरी, चत्रभुजा मावीसेरी, देव बाला कामेश्वर ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। मूल श्री मां कोयला भगवती मंदिर के प्रधान प्यारे लाल गुप्ता ने बताया कि शनिवार को विधि विधान से छह फीट कलश को स्थापित किया गया। इस मौके पर कमेटी सचिव सुनील गुप्ता, उपप्रधान महेंद्र कपूर, रोशन लाल, पृथी चंद, देवेंद्र राणा, ओम चंद, रोशन लाल सहित महिला मंडल राजगढ़ के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed