Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A campaign will be launched to prevent clashes in examination dates.

Mandi News: परीक्षाओं की तारीखों में टकराव को रोकने के लिए चलेगा अभियान

Fri, 27 Nov 2026 06:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
A campaign will be launched to prevent clashes in examination dates.
एनएसयूआई चलाएगी डिजिटल हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन

सिंगल एग्जाम कैलेंडर लागू करने और गृह जिलों के नजदीक परीक्षा केंद्र देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखों में टकराव रोकने और अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों की दूरी से राहत दिलाने के लिए एनएसयूआई प्रदेशव्यापी डिजिटल हस्ताक्षर एवं सुझाव अभियान चलाएगी। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनित जसवाल ने बताया कि अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों की समस्याएं और सुझाव जुटाकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मांगपत्र सौंपा जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश लोक सेवा आयोग, राज्य चयन आयोग, स्कूल शिक्षा बोर्ड और विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं की तारीखों में समन्वय नहीं होने से कई बार एक ही दिन दो परीक्षाएं आयोजित होती हैं। इससे अभ्यर्थियों को किसी एक परीक्षा से वंचित होना पड़ता है। कई बार प्रदेश की परीक्षाओं की तारीखें एसएससी, सीटीईटी और यूजीसी-नेट जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं से भी टकराती हैं।
विज्ञापन

एनएसयूआई की मांग है कि सभी भर्ती आयोगों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित कर वार्षिक संयुक्त परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाए। साथ ही चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कुल्लू जैसे दूरदराज क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को गृह जिले के नजदीक परीक्षा केंद्र दिए जाएं। इसके लिए क्यूआर कोड आधारित गूगल फॉर्म से सभी 12 जिलों में सुझाव जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed