{"_id":"22-65408","slug":"Mandi-65408-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाची में बालिका की गिर कर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाची में बालिका की गिर कर मौत
Mandi
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। दीपावली के लिए फू ल चुनने गई बच्ची की मकान की छत से गिरने पर मौत हो गई, जिससे दीपावली का माहौल मातम में बदल गया। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत थाची के चाहड़ी निवासी चमन लाल की आठ वर्षीय बेटी मोहिनी दीपावली के लिए फूल मालाएं बनाने को मकान की छत पर फूल चुनने गईं, जहां अचानक नीचे गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोटें आ गईं। उसे घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल मंडी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को बालिका का अंतिम संस्कार कर दिया। नायब तहसीलदार बालीचौकी जयगोपाल शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को दस हजार रुपये फौरी राहत के रूप में प्रदान किए गए हैं। उन्होंने बालिका की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन