फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सदर खंड बना ओवरआल चैंपियन

सदर खंड बना ओवरआल चैंपियन

Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
Mandi
Mandi Updated Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
मंडी। पड्डल मैदान में बुधवार को राजीव गांधी खेल अभियान के तहत जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में जिलाधीश संदीप कदम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में सदर खंड ओवरआल चैंपियन रहा। छात्र वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता में सदर ने गोहर खंड को हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। वहीं छात्रा वर्ग में कबड्डी की विजेता सुंदरनगर खंड रहा और उपविजेता सदर खंड रहा। हॉकी के फाइनल में सदर खंड ने सुंदरनगर को हरा ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। लड़कियों वर्ग में सदर खंड ने सुंदरनगर से हरा फाइनल मैच जीता। वहीं दूसरी ओर ताइक्वांडो में लड़कियों के वर्ग में गोहर ब्लॉक ओवर आल चैंपियन बना, जबकि लड़कों के वर्ग में सदर ब्लॉक का दबदबा रहा। वॉलीबाल प्रतियोगिता के लड़कों के वर्ग के फाइनल मैच में द्रंग ने धर्मपुर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बास्केटबाल के लड़कों वर्ग के मुकाबलों में सदर पहले, गोपालपुर दूसरे और धर्मपुर तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के वर्ग में सुंदरनगर पहले, सदर दूसरे और बल्ह ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन के छात्रा वर्ग में सदर पहले, द्रंग दूसरे व सराज तीसरे स्थान पर रहा। एथलीट के छात्रा वर्ग में चौंतड़ा खंड ओवरऑल विजेता रहा। बॉक्सिंग में सुंदरनगर व बल्ह खंड के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। जूडो के छात्र वर्ग में गोपालपुर पहले, सदर दूसरे व गोहर तीसरे स्थान पर रहा। समापन अवसर पर जिला खेल अधिकारी वेद प्रकाश उपाध्याय व विभिन्न खंड से खिलाड़ियों के साथ आए कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed