फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   दिवाली से पहले ‘बूम’ बाजार

दिवाली से पहले ‘बूम’ बाजार

Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
Mandi
Mandi Updated Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मंडी दिवाली से पहले बाजार गुलजार हो गया है। मंडी जिले में करीब 25 करोड़ का कारोबार हुआ। ऑटोमोबाइल सहित बर्तन और सोने-चांदी की खरीदारी लोगों ने दिल खोलकर की। एडवांस बुकिंग के बाद धनतेरस के दिन लोगों ने शोरूम से गाड़ियां निकालीं। सोने और चांदी के दामों में गिरावट के चलते यहां भी खूब धन वर्षा हुई। बर्तन बाजार भी बूम पर रहा। दिवाली से पहले ही बाजार बूम पर जाने से सबके चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

किसी ने सोना, चांदी के गहने, सिक्के खरीदे तो किसी ने अपनी जरूरत के अनुसार बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स, कपड़े तथा अन्य सामान खरीदा। ऑटोमोबाइल हब गुटकर में भी विभिन्न कंपनियों के शोरूम में कार व बाइक भी खूब बिकी।
विज्ञापन

---
ऑटोमोबाइल सेक्टर
कंपीटेंट ऑटोमोबाइल, होंडा मोटर्स, एसपीजी निशान, देव भूमि मोर्ट्स, सपना कार, बजाज मोटर्स के शोरूम में कारें तथा बाइक खरीदने वालों की खूब चहल पहल रही। कंपीटेंट के जीएम लोकेंद्र वैद्य ने बताया कि धनतेरस पर कारोबार ठीक रहा। धनतेरस के दिन मंडी, बिलासपुर व कुल्लू जिला से करीब 80 कारें बिकी। दिवाली के लिए लोगों ने गाड़ियां की बुकिंग करवाई है। होंडा मोटर्स के एमडी एसपी गौतम ने बताया कि धनतेरस पर 10 गाड़ियां बिकी हैं। एसपीजी निशान के एमडी पारस गौतम ने बताया कि धनतेरस पर छह गाड़ियां की सेल हुई है। देव भूमि मोर्ट्स के जीएम संदीप शर्मा का कहना है कि दस गाड़ियां बेची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
टू व्हीलर्स
धनतेरस से दुपहिया वाहनों की खूब खरीदारी हुई। विभिन्न कंपनियों की करीब सौ से अधिक बाइक धनतेरस पर बिकी। बजाज मोर्ट्स में करीब 40 गाड़ियों की बुकिंग की गई थी। हीरो मोटर्स के मनु ने बताया कि धनतेरस पर लोगों ने बाइक खरीदी है। करीब 32 गाड़ियों की बुकिंग हुई थी।
---
बर्तन कारोबार
जिले में धनतेरस पर बर्तन बाजार में करीब एक करोड़ का कारोबार हुआ है। प्रमुख बर्तन व्यवसायी रूपेश शर्मा तथा तिलक राज का कहना है कि धनतेरस बर्तनों का अच्छा कारोबार रहा। लोगों ने स्टील के बर्तन ज्यादा खरीदे। दोपहर बाद से दुकानों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। इसके अलावा लोगों ने क्राकरी सेट, डिनर सेट, स्टील के बर्तनों की खूब खरीदारी की है। चैलचौक के बर्तन व्यापारी तीर्थ राम ने बताया कि धनतेरस पर बर्तनों का अच्छा कारोबार रहा।


सोना-चांदी
जिला मंडी में धनतेरस पर सोने, चांदी के आभूषण के साथ चांदी के सिक्के खरीदे। करीब साढ़े तीन करोड़ का कारोबार हुआ। मंडी में सुनारों की दुकानों पर खूब चहल पहल रही। रतन ज्वैलर्स के राजा सिंह ने बताया कि धनतेरस पर कारोबार ठीक रहा। लोगों ने धनतेरस के लिए पहले से ही ऑर्डर दिए थे। ज्वैलर्स एसोसिएशन नेरचौक के प्रधान रतन चंद सोनी तथा ज्वैलर्स सुभाष सोनी ने बताया कि मंगलवार को नेरचौक बाजार बंद रहता है। लेकिन धनतेरस के चलते बाजार खुला रहा। लोगों को दुकान खुली होने की सूचना न होने के कारण कारोबार प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed