फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   फीस वृद्धि का विरोध, क्रमिक अनशन शुरू

फीस वृद्धि का विरोध, क्रमिक अनशन शुरू

Thu, 18 Sep 2014 05:32 AM IST
Mandi
Mandi Updated Thu, 18 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
फीस वृद्धि का विरोध, क्रमिक अनशन शुरू
विज्ञापन

मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मंडी इकाई ने फीस बढ़ोतरी और अप्रत्यक्ष एससीए चुनाव करवाने के विरोध में वल्लभ कॉलेज में बुधवार को अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की। एबीवीपी प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेश के कॉलेजों में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जा रही है।

इस अवसर पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश विवि प्रशासन व सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष कमलेश सेन ने कहा कि प्रदेश सरकार व विवि प्रशासन की मिलीभक्त के चलते छात्र विरोधी निर्णय लिए जा रहे हैं। जिसे एबीवीपी सहन नहीं करेगी। सरकार व विवि प्रशासन ने पहले रूसा प्रणाली जबरन छात्रों की थोपी। अब भारी भरकम फीस छात्रों को देने के फरमान जारी हो गए हैं। इकाई सचिव मुनीष सैणी ने कहा कि विवि वित्तीय संकट से उभरने के लिए छात्रों की फीस बढ़ा रही है, जोकि सही नहीं है। इस निर्णय से गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है। एबीवीपी ने मांग की है कि फीस बढ़ोतरी को वापस लिया जाए और एससीए चुनाव प्रत्यक्ष रूप से करवाए जाए। एबीवीपी ने सरकार व विवि प्रशासन को चेताया है कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed