फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पंचायत उपचुनाव में मतदान आज, तैयारियां पूरी

पंचायत उपचुनाव में मतदान आज, तैयारियां पूरी

Sun, 06 Oct 2013 05:39 AM IST
Mandi
Mandi Updated Sun, 06 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
मंडी/पधर। जिले की करीब दो दर्जन पंचायतों में रविवार को होने वाले उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुंच गई हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। जिसके बाद मतों की गणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिन पंचायतों में निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए हैं, वहां मतदान नहीं होगा।
विज्ञापन

अधिसूचना के मुताबिक रविवार को जिला मंडी की दो दर्जन पंचायतों में प्रधान और वार्ड पंच पद के लिए चुनाव होगा। सभी पोलिंग पार्टियां शनिवार शाम तक अपने बूथों पर पहुंच चुकी हैं। वरिष्ठ सहायक निर्वाचन हंसराज ने बताया कि द्रंग विकास खंड की बरोट पंचायत में प्रधान पद, करसोग विकास खंड की निहरी पंचायत में पंच, सोरता पंचायत के मढ़ीधार वार्ड, ममेल पंचायत के वार्ड नंबर-7, गोहर खंड की बस्सी पंचायत के टिकरी वार्ड, चौंतड़ा खंड के धार पंचायत के वार्ड चिंहणू, खड़ीहार पंचायत के गदयाड़ा वार्ड, गोलवां पंचायत के वार्ड नंबर-4, गोपालपुर खंड की नवाणी पंचायत के वार्ड नंबर-7, द्रंग खंड की डलाह पंचायत के वार्ड नंबर-3, कुफरी पंचायत के वार्ड नंबर-2, गवाली पंचायत के वार्ड नंबर-एक, बल्ह खंड की हल्यातर पंचायत के वार्ड नंबर-3, सुंदरनगर खंड की महादेव पंचायत के वार्ड नंबर-8 तथा कपाही पंचायत के वार्ड नंबर-3 में पंच पद के लिए मतदान होगा। करसोग खंड की खादरा पंचायत के वार्ड मकनेरी, चौंतड़ा की त्रैंबली पंचायत के वार्ड नंबर-एक, कुन्नू पंचायत के गरलोग वार्ड, बल्ह खंड की मगर पाधरू पंचायत के पाधरू वार्ड में निर्विरोध चुनाव हुए हैं। ग्राम पंचायत डलाह के वार्ड नंबर नौ डलाह में वार्ड सदस्य सामान्य वर्ग महिला पद के लिए चार महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। गीता देवी, मीना देवी, योगिता देवी और वीना देवी चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रही हैं। ग्राम पंचायत गवाली के वार्ड नंबर एक गवाली में भी वार्ड पंच के लिए इंद्र सिंह, रमेश कुमार और रावण के बीच तिकोना मुकाबला हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed