फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   राष्ट्रव्यापी हड़ताल से बैंकिंग सेवा पर पड़ेगा असर

राष्ट्रव्यापी हड़ताल से बैंकिंग सेवा पर पड़ेगा असर

Wed, 20 Feb 2013 05:30 AM IST
Mandi
Mandi Updated Wed, 20 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मंडी। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रीय व्यापी दो दिवसीय हड़ताल से बुधवार से शुरू होगी। इस हड़ताल में विभिन्न ट्रेड यूनियन हिस्सा लेकर अपनी मांगों का समर्थन करेगी। इस हड़ताल का सबसे ज्यादा असर बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा। सभी बैंकों के कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने से लोगों को बैंकों से लेन-देन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

ट्रेड यूनियनाें की दो दिवसीय हड़ताल में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले एक दर्जन के करीब ट्रेड यूनियनें भाग लेने जा रही हैं। बुधवार को हड़ताल के पहले दिन मंडी में ट्रेड यूनियनें एकजुटता के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने की तैयारी में हैं। वीरवार को भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान केंद्र की यूपीए सरकार की उन तमाम गलत नीतियों का बहिष्कार किया जाएगा, जो जनता सहित कर्मचारी, किसान और मजदूर हित में नहीं हैं। मंडी में ट्रेड यूनियनें भामसं, इंटक, एटक, सीटू, एचएमएस, एचएमपी, यूटीयूसी तथा एसयूसी एकजुट विशाल जुलूस रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रकट करेंगी। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते कई विभागों के कार्य बंद रहेंगे। बैंकिंग प्रणाली पर हड़ताल का व्यापक असर रहेगा। कॉर्पोरेट सेक्टर को बढ़ावा देने के विरोध में बैंक कर्मियाें ने दो दिन हड़ताल में बढ़ चढ़कर भाग लेने का ऐलान किया है। ट्रेड यूनियनाें की मांगों में सबसे पहले मूल्य वृद्धि रोकना मुख्य है। इसके अलावा रोजगार सृजन करना, श्रम नियमों का पालन करना, संगठित और असंगठित क्षेत्र के कर्मियाें को सामाजिक सुरक्षा देना, राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा फंड बनाना, राज्य एवं केंद्र के सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का निजीकरण रोकना, ठेके पर नियुक्त कर्मियाें को समान वेतन देना, न्यूनतम वेतन मांग के अनुसार निर्धारित करना, बोनस एवं पीएफ से सीलिंग हटाने तथा निश्चित समय अवधि में श्रम संगठनों का अनिवार्य पंजीकरण करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed