फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   निगम की बसें न चलने से हुई परेशानी

निगम की बसें न चलने से हुई परेशानी

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Mandi
Mandi Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंडी। परिवहन निगम कर्मचारियों के वर्क टू रूल के तहत आठ घंटे की ड्यूटी देने से वीरवार को तीसरे दिन भी जिले में कई रूटों पर करीब 90 ट्रिप मिस हुए। मंडी डिपो के अंतर्गत 53 रूटों पर बसें न चलने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, परिवहन कर्मचारियों की ओर से सोमवार को सामूहिक अवकाश पर जाने के फैसले को देखते हुए परिवहन निगम ने कर्मचारियों को अवकाश दिया है ताकि सोमवार को निगम की बसें चलती रहें और लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

संयुक्त समन्वय समिति के आह्वान पर वीरवार को तीसरे दिन भी परिवहन निगम कर्मचारियों ने वर्क टू रूल के तहत ड्यूटी थी। इससे जिला मंडी के अंतर्गत दर्जनों रूटों पर 70 से अधिक ट्रिप मिस हुए, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंडी डिपो के अंतर्गत 53 रूटों पर बस सेवा प्रभावित रही। सरकाघाट डिपो के तहत 15 ट्रिप, सुंदनगर डिपो में 17 व कुल्लू के 19 ट्रिप मिस हुए हैं। इसकी पुष्टि डीएम प्रकाश चंद्रा ने की।
विज्ञापन

परिवहन निगम यातायात प्रबंधक अनूप कपूर ने बताया कि सोमवार को कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश पर जाने का ऐलान किया है। इसे देखते हुए कुछ कर्मचारियों को अवकाश दिया जा रहा है ताकि सोमवार को निगम की बस सेवा पर ज्यादा असर न पड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हिमाचल पथ परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने गेट मीटिंग कर निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर जिला प्रधान जोगिंद्र सिंह ने कहा कि प्रबंधक वर्ग हमेशा कर्मचारियों की मांगों को सरकार के समक्ष उठाने में विफल रहता है और गलत आंकड़े व गलत तरीके से इन्हें सरकार के पास पेश किया जाता है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वर्ष 2000-11 में निगम का खर्च लगभग साढ़े 46 करोड़ रहा। इसमें प्रबंधन वर्ग की ओर से मात्र टेलीफोन पर ही लगभग 70 लाख रुपये खर्चा आया है। प्रबंधन की लापरवाही के कारण ही आज निगम घाटे में है, जिसका ठीकरा परिवहन कर्मियों के ऊपर फोड़ा जाता है। प्रधान जोगिंद्र सिंह ने कहा कि 26 नवंबर को सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed