फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चरस मामले में अदालत उठने तक की सजा

चरस मामले में अदालत उठने तक की सजा

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Mandi
Mandi Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंडी। छह ग्राम चरस बरामद होने का अभियोग साबित होने पर अदालत ने एक आरोपी को अदालत उठने तक की कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा का फैसला सुनाया है। जुर्माना राशि समय पर अदा न करने पर आरोपी को 10 दिन की साधारण कारावास की भी सजा सुनाई गई। हालांकि आरोपी के जुर्माना राशि अदा करने के बाद उसे रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर-एक प्रवीण चौहान के न्यायालय ने कर्नाटक के उडुपी जिले के बिशन गार्डन निवासी डोनावन क्रिश फर्नांडीज पुत्र लुईस फर्नांडीज के खिलाफ मादक एवं नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग साबित होने पर उसे उक्त सजा का फैसला सुनाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार औट थाना पुलिस का दल नौ मई 2012 को राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर 18 पेडा शनि मंदिर के पास नाके पर तैनात था। इसी दौरान दिल्ली से मनाली जा रही एचआरटीसी की बस को चैकिंग के लिए रोका गया तो बस में सफर कर रहा आरोपी पुलिस दल को देखकर घबरा गया। संदेह होने पर पुलिस दल ने आरोपी की तलाशी ली तो उसकी पैंट से 6 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया था। अदालत में सुनवाई के दौरान आरोपी ने चरस बरामद होने का अपराध कबूल कर लिया। इसके चलते अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया। सजा की अवधि पर हुई सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष का कहना था कि आरोपी के प्रति नरम रुख अपनाया जाए, जबकि अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करते समय सहायक लोक अभियोजक अजय ठाकुर का कहना था कि आरोपी को मादक एवं नशीले पदार्थ अधिनियम के प्रावधानों के तहत उचित सजा दी जाए। अदालत ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद आरोपी से बरामदशुदा चरस की मात्रा कम होने के कारण उसे अदालत उठने तक के कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना समय पर न भरे जाने पर आरोपी को 10 दिन की साधारण कारावास भुगतनी थी, लेकिन आरोपी के अदालत उठने तक की सजा काट लेने और जुर्माना राशि अदा कर दिए जाने के कारण उसे रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed