{"_id":"22-38867","slug":"Mandi-38867-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकाघाट के ढाई दर्जन गांवों में गैस किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकाघाट के ढाई दर्जन गांवों में गैस किल्लत
Mandi
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल के अंतर्गत दर्जनों गांवों में रसोई गैस की आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पिछले दो माह से सड़क के किनारे जगह-जगह खाली गैस सिलेंडर पड़े रहते हैं। गैस के लिए पूरा दिन इंतजार करने के बावजूद लोगों को खाली लौटना पड़ता है। क्षेत्र की महिलाओं ने रसोई गैस की आपूर्ति न होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
सजाओपिपलू पंचायत के पाड़च्छू, करनोहल, कौहण, कोट, गदोहल, रटकेल, सज्यायोड़ी, भेड़ी, जोढन, स्याठी, चौकी, सजाओ, गदयाड़ा, बिड्डी, बल्ह, पिपली, तासली नाला, डरवाड़ पंचायत के डरवाड़, छतरैणा, भड्ड्, चसवाल, भनस्वाई, गरली, घरवासड़ा और सधोट पंचायत के बाहरू, योरतन, रोसो, करयाल गांवों में दो महीने से रसोई गैस की आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को खाली सिलेंडरों के साथ सुबह से शाम तक सड़क के किनारे इंतजार के बावजूद वापस लौटना पड़ता है।
सधोट पंचायत के प्रधान जितेंद्र कुमार, सजाओपिपलू पंचायत प्रधान राकेश कुमार, डरवाड़ पंचायत उप प्रधान सुरेश कुमार का आरोप है कि गैस की आपूर्ति न होने से पंचायत के लोग परेशान हैं। खाना पकाने के लिए लोगों को जंगल से लकड़ी लाकर गुजारा करना पड़ रहा है। महिला मंडल करनोहल की प्रधान चंद्रा देवी, कौहण महिला मंडल की सचिव उषा शर्मा, वार्ड पंच नीलम कुमारी, शीला कुमारी, दम्यंती संध्या, इंद्र सिंह, रूप चंद चंदेल, कैप्टन बीरी सिंह, उमेश कुमार का कहना है कि स्थानीय प्रशासन की ओर से गैस आपूर्ति के लिए हर माह का रूट निर्धारित किया गया। बावजूद इसके लोगों को समय पर गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है। महिला मंडलों ने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन के भीतर गैस की आपूर्ति नहीं हुई तो सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल गुप्ता ने शीघ्र ही गैस आपूर्ति करने का भरोसा देते हुए कहा कि समस्या के बारे में जांच की जाएगी।
एसडीएम सरकाघाट किशोरी लाल ने भी रसोई गैस न मिलने के संबंध में जांच करने का आश्वासन दिया।