फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सूरज लगा ढलणा पर... बटोरी तालियां

सूरज लगा ढलणा पर... बटोरी तालियां

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Mandi
Mandi Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महादेव (मंडी)। सुंदरनगर के भराड़ी में सनराइज पब्लिक स्कूल में वार्षिकपारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महादेव के प्रधानाचार्य अमर सिंह बतौर मुख्यातिथि और पंचायत उपप्रधान ललित चौधरी बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यातिथि अमर सिंह ने कहा कि बच्चों के विकास के लिए पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक और खेलकूद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने आवश्यकहैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने केअवसर हासिल होते हैं। बंदे मातरम गायन से समारोह का शुभारंभ किया गया और मुख्यातिथि अमर सिंह ने दीप प्रज्वलित किया। इसकेबाद मोनिका एंड पार्टी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्कूल के नन्हे बच्चों नेकभी राम बनके गीत और मास्टर कामेश्वर ने हनुमान के रूप में अपनी प्रस्तुति पेश की। इसके बाद शिल्पा एंड पार्टी ने समूहगान व मेघना एंड पार्टी ने देश भक्ति गीत पेश कर माहौल को देश भक्ति में रंग दिया। रविकांत, प्रियंका ने कव्वाली व राधा कृष्ण और गोपियों की प्रस्तुति पेश की। हरीश कुमार ने पहाड़ी गीत सूरज लगा ढलणा पेश किया। प्रेरणा ने कन्या भ्रूण हत्या विषय पर और आदित्य चंदेल ने कश्मीर पर कविता पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। दीक्षा एंड पार्टी ने फोक डांस प्रस्तुत कर समां बांधा। इस मौकेपर आस्था, संजना, ऋषांत, कामेश्वर, क्षितिज, अमन शर्मा, दलजीत, आर्यन, आर्ची चौहान, ऋषिका, जया यादव, रीधि चौहान, दिया, कृतिका, निखिल, रियांशं, हार्दिक शर्मा, सिमरन, मुस्कान राव, रिया, श्रुतिका, कशिश, रजनी, पल्लवी, आदित्य, संजना, दीक्षिता, शबनम, मेहाना, मोहित, जीवनलता, कोमल, प्रेरणा, अक्षय, अमनकांत, दीपक, सिमरन, योगेश, नूतन, नीतिश, रविकांत, प्रगति, दिशांत, प्रियंका, मोनिका, विनिता, नेहा, दिवेश और ऋतु शर्मा को विभिन्न प्रतियोगिता के लिए सम्मानित किया गया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौकेपर क्षेत्र केसैकड़ों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed