{"_id":"30212","slug":"Mandi-30212-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड स्तरीय निगरानी कमेटियों का गठन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड स्तरीय निगरानी कमेटियों का गठन
Mandi
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चैलचौक (मंडी)। स्वच्छता एवं निर्मल ग्राम पुरस्कार को लेकर उपमंडल की समस्त ग्राम पंचायतों की ग्राम सभाओं में बैठकें आयोजित की गईं। इनमें वर्ष 2012 के निर्मल ग्राम पुरस्कारों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, वार्ड स्तर पर मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान समन्वय एवं निगरानी कमेटियों का गठन किया गया। पंचायत समिति अध्यक्ष धर्मपाल ने बताया कि उप मंडल की 37 पंचायतों में इस तरह की सफल बैठकों का आयोजन किया गया। इनमें चैलचौक के अलावा मौवीसेरी, बाल्हड़ी, नौण, बासा, गोहर, स्यांज, शाला, जाछ, धिस्ती, जहल, तुना, कांढी कमरूनाग, बाहवा, छपराहण और नांडी आदि पंचायतों में वार्ड स्तर पर निगरानी कमेटियों का गठन किया गया। धर्मपाल ने बताया कि ग्राम पंचायतों में स्वच्छता की स्थिति, स्थायीत्व और उल्लंघन करने वालों को दंडित करने के लिए जुर्माना करने के बारे में बैठकों में प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इधर, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि ग्राम पंचायतों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए लोगों का सहयोग जरूरी है। प्रदेश को निर्मल हिमाचल की ओर बढ़ रहे कदमों को और मजबूत बनाने में आम आदमी का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन