फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   21 को मुख्यालय और सचिवालय घेरेंगे

21 को मुख्यालय और सचिवालय घेरेंगे

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Mandi
Mandi Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश सहकारी बैैंक कर्मचारी संघ की जिला मंडी कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सुंदरनगर में जिला सचिव इंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश महासचिव सोहन सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

इस मौके पर सोहन सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कर्मचारियों के 01-01-2006 से लंबित पड़े वेतनमान को लागू न करने पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन के कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैये के विरोध में प्रदेश भर के सहकारी बैैंक कर्मचारी 21 मई को शिमला में बैैंक के मुख्यालय और सचिवालय के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सहकारी बैैंक के कर्मचारियों की मांग के समर्थन में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैैंक और जोगिंद्रा सहकारी बैैंक के कर्मचारी भी इस धरना प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं जिससे संघ को बड़ी मजबूती और बल मिला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सहकारी बैैंक के कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन-भत्तों का प्रदेश के अन्य सहकारी बैैंक भी अनुसरण करते हैं। पिछले कुछ सालों से पंजाब सहकारी बैैंक घाटे पर चल रहा है जिसके कारण पंजाब सरकार ने बैैंक कर्मचारियों के वेतन-भत्तों में भारी कटौती कर दी है। अगर प्रदेश सरकार ने पंजाब सहकारी बैैंक के वेतनमान हिमाचल में लागू किए तो 75 फीसदी बैैंक कर्मचारियों को रिकवरी पड़ना तय है। उन्होंने इसके विरोध में सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर 21 मई के धरने प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कमर कसने का आह्वान किया है। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेश शर्मा, प्रेम सिंह ठाकुर, एफएस पठानिया व नरेश कुमार सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed