फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सुंदरनगर में दो सड़क हादसों में चार घायल

सुंदरनगर में दो सड़क हादसों में चार घायल

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Mandi
Mandi Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शनिवार रात हराबाग व कांगू के पास हुए दो सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दोनों सड़क हादसों में आरोपी चालकों के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मंडी के सैण मोहल्ले का रहने वाला विशाल शर्मा दो अन्य लोगों चंडीगढ़ निवासी जतिन कुकरेजा और शिमला निवासी हरभजन सिंह के साथ टैक्सी में चंडीगढ़ जा रहा था। रात करीब साढ़े बारह बजे हराबाग के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार टिप्पर ने टैक्सी को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए। वहीं, कांगू के पास बरमाणा से कंमाद जा रहे सीमेंट से लदे एक ट्रक को हाइवा ने टक्कर मार दी जिससे हाइवा और ट्रक चालक घायल हो गए। दो घायलों की नाजुक हालत को देख उन्हें चिकित्सकों ने सुंदरनगर से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी को रेफर कर दिया है। डीएसपी अजय राणा ने टिप्पर व हाइवा चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed