फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   गृह रक्षा भर्ती का रिजल्ट घोषित

गृह रक्षा भर्ती का रिजल्ट घोषित

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Mandi
Mandi Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंडी। गृह रक्षा छठी वाहिनी मंडी की विभिन्न कंपनियों में गृह रक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया का अंतिम चरण पूरा हो गया। लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवारों के 10 मई को साक्षात्कार के बाद कंपलीट रिजल्ट शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। इसमें जिले से कुल 72 पद पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के भरे गए। इसमें 63 पद पुरुष जबकि 9 पद महिला उम्मीदवाराें से भरे गए हैं। ग्राउंड टेस्ट उत्तीर्ण करने के बाद कुल 1077 उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा के लिए चयन हुआ था। इनमें से 1062 उम्मीदवार लिखित परीक्षा में बैठे। लिखित परीक्षा से 214 उम्मीदवार पास होकर साक्षात्कार के लिए पहुंचे। इनमें से 211 पुरुष-महिला उम्मीदवाराें ने 72 पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया था। इधर, पुष्टि करते हुए आदेशक गृह रक्षा छठी वाहिनी मंडी खेम सिंह ने बताया कि 63 पद पुरुष तथा 9 पद महिला उम्मीदवारों से भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed