{"_id":"29900","slug":"Mandi-29900-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरुआत में मटर के मिल रहे अच्छे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरुआत में मटर के मिल रहे अच्छे दाम
Mandi
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पांगणा (मंडी)। क्षेत्र में किसानों को भले ही मटर की कम पैदावार से निराशा हाथ लगी है, मगर दूसरी ओर शुरुआत में ही चोखे दाम मिलने से किसान गदगद हैं। करसोग, पांगणा, चुराग, धरमौड, माहूंनाग, सोरता, गोडन, बिठरी, काओ कुन्हों, शंकरदेहरा, भंथल, सेरी आदि क्षेत्रों में किसानों को मटर के दाम घर-द्वार पर ही 35 से 40 रुपये मिल रहे हैं। व्यापारी घर-घर जाकर मटर 35-40 रुपये प्रति किलो खरीद रहे हैं। इससे ग्रामीण किसानों को हर रोज क्षेत्र में हो रहे लाखों के कारोबार से चोखा लाभ मिल रहा है। क्षेत्र में सेब की नाममात्र बची फसल की भरपाई के रूप में अब अन्य नकदी फसलों के उत्पादन में जुट गए हैं। क्षेत्र के राम लाल, गंगाराम, दीवान, नरेश कुमार, मोहन लाल, लाभ सिंह आदि किसान-बागवानों का कहना है कि इस बार सेब की कम फसल के चलते लोग विदेशी एग्जोटिक वैजिटेबल एवं गोभी, शिमला मिर्च, व्रोकली, बीन आदि सब्जियां उगाकर अपने घाटे को पूरा कर रहे हैं। उधर, कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ कुलदीप राज और उद्यान विभाग के खंड विकास अधिकारी दीप राम ठाकु र का कहना है कि क्षेत्र में सेब की कम फसल से लोगों की आर्थिकी में खासा असर पड़ा है। किसान-बागवान उद्यान विभाग और कृषि विभाग से सब्जियों के उत्पादन के संदर्भ में संपर्क साध रहे हैं। शिमला सब्जी मंडी के मटर आढ़ती राजेश और कपिल किमटा ने कहा की इस बार मटर के अच्छे दाम किसानों को मिल रहे हैं। अभी मटर के दाम आगे और बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन