फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बीबीएमबी श्रमिकों का अनशन 43 वें दिन में प्रवेश

बीबीएमबी श्रमिकों का अनशन 43 वें दिन में प्रवेश

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Mandi
Mandi Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। पंडोह में बीबीएमबी में कार्यरत दैनिक भोगी श्रमिकों की क्रमिक भूख हड़ताल 42 वें दिन में प्रवेश कर गई है। शनिवार को राजेश कुमार, रमेश्वर ने अनशन किया। बीबीएमबी प्रबंधन की बेरुखी का क्रम टूटने का नाम नहीं ले रहा।
विज्ञापन

पंडोह शाखा के प्रधान चुनी लाल ने कहा कि इन मजदूरों को स्थानीय सभी दलों एवं सामाजिक संस्थाओं का समर्थन मिल रहा है। इससे यहां एक जन आंदोलन तैयार हो चुका है। अगर, समय रहते बोर्ड ने कोई फै सला नहीं लिया तो कर्मचारियों एवं मजदूरों का गुस्सा उग्र रूप धारण कर लेगा। इसका नुकसान बोर्ड को होगा। परियोजना के अधिकारियों को मजदूरों की कोई फिक्र नहीं है। श्रमिक नेता टिक्कम राम तथा राम लाल ने कहा कि पंडोह में एटक कर्मचारी हितों की बात कर रही है। अन्य मजदूर संगठन अधिकारियों से मिल कर अपना हित साधने में व्यस्त हैं। एटक मजदूरों के हितों के लिऐ अपनी जान की बाजी लगाने को भी तैयार है। बीबीएमबी पंडोह के मजदूरों के इस संघर्ष में सलापड़ इकाई भी जुड़ गई है। हमारा अनशन तब तक जारी रहेगा, जब तक मजदूरों की मांगें पूरी नहीं हो जाती।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed