{"_id":"29702","slug":"Mandi-29702-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिनक पंचायत में डोगरा का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिनक पंचायत में डोगरा का भव्य स्वागत
Mandi
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र की डुगराईं डिनक पंचायत में वीरवार को नाचन के पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव टेक चंद डोगरा का जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोगरा के गांव पहुंचने पर उनका फूलमालाओं से स्वागत किया और कांग्रेस पार्टी के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डोगरा ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर चल पड़ी है। कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए दिन रात कांग्रेस पार्टी के पक्ष में गांव- गांव जाकर प्रचार करें। प्रदेश कांग्रेस एकजुट होकर सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को बाहर खदेड़ने के बाद ही चैन से बैठेगी।
डोगरा ने कहा कि नाचन में पिछले साढ़े चार वर्षों में भाजपा ने विकास की एक ईंट तक नहीं जोड़ी है। कांग्रेस के कार्यों पर ही भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। इस मौके पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि डुगराईं डिनक पंचायत पहले भी कांग्रेस का गढ़ रही है। आने वाले विस चुनावों में भी स्थानीय लोग कांग्रेस पार्टी के पक्ष में शत प्रतिशत मतदान करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान राम सिंह पटियाल, उप प्रधान रफीक मोहम्मद, माजिद अली, मनसा अली मांडा, अकबर नंबरदार, दिलहुसैन, धनीराम, नाचन कांग्रेस मंडल अध्यक्ष टेक सिंह राघवा, महामंत्री केसरी लाल, मंडल कांग्रेस उप प्रधान ओम प्रकाश और मंडी लोक सभा युकां अध्यक्ष संजू डोगरा ने भी शिरकत की।