{"_id":"5cd31a29bdec220742620ab6","slug":"81557338665-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदवारों के चुनावी खर्च की आज होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदवारों के चुनावी खर्च की आज होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। संसदीय क्षेत्र मंडी में चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उम्मीदवारों की ओर से अब तक किए गए चुनावी व्यय की वीरवार 9 मई को पहली जांच की जाएगी। इस दौरान प्रत्याशियों के खर्च रजिस्टर का निरीक्षण किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक सुरेश लखावत उम्मीदवारों के व्यय संबंधी दस्तावेजों की जांच करेंगे। जांच प्रक्रिया में उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में उनके आय-व्यय के दस्तावेजों और रजिस्टर का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 9 मई को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में प्रात: 9 से 1:30 बजे तक भाजपा, कांग्रेस, सीपीआईएम, बसपा, स्वाभिमान पार्टी, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक, राष्ट्रीय आजाद मंच, आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवारों के चुनावी व्यय दस्तावेजों का निरीक्षण किया जाएगा। यही प्रक्रिया दोपहर बाद 2 से सायं 6 बजे तक भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अलावा समस्त आजाद उम्मीदवारों के लिए दोहराई जाएगी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अथवा उनके अधिकृृत प्रतिनिधि चुनाव के लिए खोले गए नए खाते की डिटेल भी साथ लाएं। ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि 9 मई के बाद 13 और 17 मई को प्रत्याशियों के खर्च रजिस्टर का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने उम्मीदवारों को अपने चुनाव प्रचार-प्रसार व अन्य गतिविधियों के संबंध में हुए खर्च के ब्यौरे को रजिस्टर में दर्ज करने को कहा है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अपने एजेंट को सही तरीके से व्यय रजिस्टर तैयार करने को कहें। व्यय रजिस्टर को अद्यतन रखें।
000
विज्ञापन
000