फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kangana's statement angered officials and employees

Mandi News: कंगना के बयान से अधिकारियों, कर्मचारियों में रोष

Mon, 07 Sep 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kangana's statement angered officials and employees
कहा, अधिकारियों को डांटने के बजाय सांसद केंद्र से दिलवाएं हिमाचल का हक
विज्ञापन

सार्वजनिक रूप में माफी मांगने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। दिशा की बैठक के दौरान मंडी की सांसद कंगना रणौत की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर पूरे प्रदेश के प्रशासनिक वर्ग में भारी आक्रोश है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि जनप्रतिनिधि का काम अधिकारियों को डांटना नहीं, बल्कि जमीनी परिस्थितियों को समझना और समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करना है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव यदोपति ठाकुर ने कहा कि मंडी में प्राकृतिक आपदा के दौरान डीसी समेत तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार फील्ड में राहत एवं बचाव कार्य किया। ऐसे में उनके समर्पण और सेवाभाव को नजरअंदाज कर उनका मनोबल गिराना लोकतांत्रिक कार्य संस्कृति के विपरीत और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कर्मचारी वर्ग ने सांसद की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए अपनी एक भी ठोस उपलब्धि जनता के सामने रखनी चाहिए। कर्मचारियों पर अपनी प्रशासनिक विफलताओं का ठीकरा फोड़ने के बजाय सांसद को केंद्र सरकार के समक्ष आरडीजी और हिमाचल के आर्थिक हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना चाहिए। कर्मचारी संगठनों ने कहा कि केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए बयानबाजी करने के बजाय सांसद को जनता के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। कर्मचारियों को सरकार की रीढ़ बताते हुए मांग की गई कि सांसद कंगना रणौत अपने कथित व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। ऐसा नहीं होने पर कर्मचारी संगठनों ने आने वाले समय में उनका घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed