फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   धतूरा नहीं फूड प्वाइजनिंग से हुआ था बीमार: राणा

धतूरा नहीं फूड प्वाइजनिंग से हुआ था बीमार: राणा

Sat, 22 Sep 2018 11:06 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
धतूरा नहीं फूड प्वाइजनिंग से हुआ था बीमार: राणा
नेरचौक (मंडी)। बीमारी के बाद प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा अब बिलकुल स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि वह फूड प्वाइजनिंग के कारण वह बीमार हुए थे। उनकी तबीयत धतूरे का फूल खाने से नहीं बिगड़ी थी। सच्चाई यह है कि घटना के दिन वह अपनी पत्नी के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शरीक हुए। खाना खाने के बाद घर वापसी के वक्त उनकी तबीयत बिगड़ी तो पत्नी ने ही गाड़ी रुकवा कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। डॉक्टरों की रिपोर्ट में भी यह फूड प्वाइजनिंग का ही मामला है। उन्होंने कहा कि वह तीस वर्षों से भाजपा के सहयोगी संगठनों, मोर्चों और भाजपा की सक्रिय राजनीति से जुड़े हैं। गत विधानसभा चुनावों में भी सुंदरनगर से भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार थे। जबकि आगामी 2019 के लोकसभा चुनावों में राणा मंडी से संभावित प्रत्याशियों की दौड़ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed