फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सोन खड्ड की प्राकृतिक झील दोहपी में मरी सैकड़ों मछलियां

सोन खड्ड की प्राकृतिक झील दोहपी में मरी सैकड़ों मछलियां

Sun, 21 Jan 2018 10:53 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
सोन खड्ड की प्राकृतिक झील दोहपी में मरी सैकड़ों मछलियां
- फोटो : अमर उजाला
सरकाघाट/रिवालसर (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत रखोटा और भद्रवाड़ की सीमा पर दोहपी गांव के साथ लगती सोन खड्ड पर बनी छोटी सी प्राकृतिक झील में सैकड़ों मछलियों के मरने से खलबली मच गई है। गत सप्ताह से मछलियों के मरने का सिलसिला लगातार जारी है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। सोन खड्ड पर क्षेत्र की बहुत सी पेयजल योजनाएं बनी हुई हैं। लोगों में डर है कि दूषित पानी से लोगों की जान को भी खतरा हो सकता है। मामले में एसडीएम सरकाघाट ने विभागीय अधिकारियों को जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बताली मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष मान चंद ने बताया कि उपमंडल सरकाघाट के अंतर्गत आने वाली उपतहसील मुख्यालय के साथ जिस स्थान पर यह मछलियां मर रही हैं, वह एक धार्मिक स्थान है। यहां माता बताली का मंदिर भी है। लोग धार्मिक आस्था के चलते यहां पर मछलियों को आटा व दाना खिलाते रहते हैं। गत एक सप्ताह से इस स्थान पर हर रोज आधा क्विंटल मछलियां मर रही हैं। अब तक दो हजार के करीब मरी मछलियों को मंदिर कमेटी और गांव के लोगों ने मिलकर दबा दिया है। बीडीसी सदस्य चेत राम, मंदिर कमेटी प्रधान व्यास देव, राम लाल, कमलेश, सुनील, मान चंद, संजीव और राकेश ने प्रशासन से मांग की है कि आईपीएच और मत्स्य विभाग इस और ध्यान दे तथा पानी के नमूने लेकर स्थिति स्पष्ट करे। उधर, एसडीएम सरकाघाट डॉ. सुरेश जसवाल का कहना है कि मामला उनके ध्यान में लाया गया है। पुलिस और मत्स्य विभाग के साथ आईपीएच विभाग को भी मौके पर भेजा जा रहा है, ताकि मामले की जांच की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed