{"_id":"6a99c5eed19d821fad084d78","slug":"fertilizer-will-not-be-available-without-a-farmer-id-mandi-news-c-90-1-mnd1027-211721-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बिना फार्मर आईडी नहीं मिलेगी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बिना फार्मर आईडी नहीं मिलेगी खाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में लागू हुई नई डिजिटल व्यवस्था
लोक मित्र केंद्रों में बन रही फार्मर आईडी
केवल पंजीकृत किसानों को ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
एफएफएस एप से होगी खाद की बुकिंग, क्यूआर कोड से मिलेगा कोटा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। प्रदेश में खाद वितरण प्रणाली को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब कृषि विभाग और सहकारी सभाओं से खाद लेने के लिए किसानों के पास एग्री स्टैक फार्मर आईडी होना अनिवार्य होगा। बिना फार्मर आईडी के किसानों को खाद लेने में परेशानी हो सकती है।
नई व्यवस्था के तहत किसानों को एफएफएस एप पर फार्मर आईडी दर्ज कर खाद की ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। बुकिंग के बाद क्यूआर कोड जनरेट होगा, जिसे अधिकृत खाद विक्रेता केंद्र पर दिखाकर किसान खाद प्राप्त कर सकेंगे। इससे खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने के साथ वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। किसान नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, जमीन की नकल, पासपोर्ट साइज फोटो और चालू मोबाइल नंबर साथ ले जाना होगा। हिमाचल किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सीताराम वर्मा, जिलाध्यक्ष अमरू राम और राज्य सचिव रामकृष्ण ने किसानों से जल्द फार्मर आईडी बनवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में कृषि विभाग की सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ पंजीकृत किसानों को ही मिलेगा।
बाक्स
खाद लेने के लिए किसानों को एफएफएस एप के माध्यम से फार्मर आईडी दर्ज कर ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। किसान जल्द से जल्द नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर अपनी फार्मर आईडी बनवा लें। -डॉ. रामचंद्र चौधरी, उपनिदेशक, कृषि विभाग मंडी