फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Action will be taken if rooftop water is discharged into the sewerage system.

Mandi News: छत के पानी को सीवरेज में डाला तो होगी कार्रवाई

Fri, 04 Sep 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if rooftop water is discharged into the sewerage system.
मंडी नगर निगम का बड़ा फैसला, वार्ड भ्रमण करेंगे कनिष्ठ अभियंता
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद मिलेगा सुधार का एक मौका, सुधार न करने पर नियमानुसार होगी सख्त कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी शहर में बढ़ती सीवरेज ओवरफ्लो और चैंबर लीकेज की समस्या पर नगर निगम ने सख्ती की तैयारी की है। कई घरों में छतों से बारिश का पानी सीधे सीवरेज पाइपों में डाले जाने से भारी बारिश के दौरान सीवरेज लाइनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे चैंबर ओवरफ्लो होने लगते हैं।
व्यवस्था सुधारने के लिए निगम के कनिष्ठ अभियंता अपने-अपने वार्डों का नियमित निरीक्षण कर घर-घर सीवरेज कनेक्शनों की जांच करेंगे। छत का पानी सीवरेज लाइन में पाए जाने पर भवन मालिक को पहले चेतावनी देकर निकासी अलग करने का मौका दिया जाएगा। इसके बावजूद व्यवस्था दुरुस्त न करने पर नियमानुसार भारी जुर्माना लगाने से लेकर सीवरेज कनेक्शन काटने तक की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन

बॉक्स
निगम महापौर सुमन ठाकुर ने शहरवासियों से सीवरेज व्यवस्था के रखरखाव में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छतों के पानी को सीवरेज पाइप में डालने के बजाय वर्षा जल संचयन या अलग नालियों की ओर मोड़ा जाए, ताकि जलभराव और सीवरेज लीकेज की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed