फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Heavy rain leaves Chauntra market inundated; water enters 20 shops, causing losses worth lakhs.

Mandi News: चौंतड़ा में भारी बारिश से बाजार जलमग्न, 20 दुकानों में घुसा पानी, लाखों का नुकसान

Fri, 04 Sep 2026 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain leaves Chauntra market inundated; water enters 20 shops, causing losses worth lakhs.
बुधवार रात को चौंतडा बाजार में बारिश के बाद नालियां तोड़कर पानी का बहाव बदलते हुए दुकानदार। स्र
प्रशासन और वन विभाग की लापरवाही पर भड़के व्यापारी
विज्ञापन

बंद कलवर्ट और कूहलों से पाइप हटाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

चौंतड़ा (मंडी)। चौंतड़ा और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ। चौंतड़ा बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग और सैंथल रोड जलमग्न हो गए। पानी की निकासी न होने से करीब 20 दुकानों में पानी और कीचड़ घुस गया, जिससे दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ।
निकासी व्यवस्था ठप होने से जंगलात नर्सरी का पानी अंकुश भाटिया की दुकान में घुस गया और करीब तीन लाख रुपये के वस्त्र खराब हो गए। राजू हार्डवेयर, विपिन सोनी, शिवानी गारमेंट्स, सरकारी राशन डिपो, नरेश सूद किराना, चंदन मनियारी, राणा शूज, सनेह ब्यूटी पार्लर और साई हार्डवेयर सहित कई दुकानों में भी जलभराव हुआ। बारिश थमने के बाद वीरवार को लोक निर्माण विभाग ने बंद नालियों को खोलने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

व्यापारी अंकुश भाटिया ने नुकसान के लिए राजस्व और वन विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से निशानदेही न होने के कारण पानी के पारंपरिक रास्ते बंद हैं। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग का पानी सैंथल रोड पर आने से वहां के व्यापारी भी नुकसान झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल चौंतड़ा के प्रधान अनिल ठाकुर ने प्रशासन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंद कलवर्ट को तुरंत खोलने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि जल शक्ति विभाग ने पेयजल पाइप नालियों के भीतर बिछा रखे हैं, जिससे पानी का प्राकृतिक बहाव बाधित होकर दुकानों की ओर मुड़ रहा है। व्यापारियों ने समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed