फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चौहारघाटी की ऊंची चोटियों परबर्फबारी, लुढ़का जिले का पारा

चौहारघाटी की ऊंची चोटियों परबर्फबारी, लुढ़का जिले का पारा

Sat, 22 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
चौहारघाटी की ऊंची चोटियों परबर्फबारी, लुढ़का जिले का पारा
मंडी/बरोट/बलद्वाड़ा। जिलेभर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चौहारघाटी की ऊंची चोटियों पर पहली बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फबारी से जिले में पारा भी लुढ़क गया है। शुक्रवार रात से जिलेभर में बारिश शुरू हो गई थी। शनिवार को दोपहर तीन बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बलद्वाड़ा क्षेत्र में चार कमरों का एक स्लेटपोश मकान ढह गया है। इससे प्रभावित परिवार का एक लाख रुपये का नुकसान हो गया है। चौहारघाटी और छोटा भंगाल क्षेत्रों में ऊंची पहाड़ियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। क्षेत्र की देहनासर, बड़ा भंगाल, जोत, डूडनी जोत में बर्फबारी हुई है। बरोट, मुल्थान तहसील में पारा काफी लुढ़क गया है। थलटूखोड़ तीन दिवसीय सायर मेला के समापन समारोह की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। पंचायत प्रधान रोशन लाल ने कहा कि बारिश के कारण मेले का समापन समारोह रविवार को होगा। उधर शनिवार को भारी बारिश के चलते बलद्वाड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नवाणी के गांव लहड़ा की भंडारू देवी पत्नी इंद्र सिंह के चार कमरों का स्लेटपोश मकान गिर गया। इसके चलते प्रभावित परिवार को एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यह घटना शनिवार को सुबह दस बजे के करीब घटित हुई। हादसे के वक्त परिवार के सदस्य दूसरे मकान में थे। बलद्वाड़ा कानूनगो कमलेश चंद ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed