फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सुंदरनगर स्कूल की होनहार छात्राएं सम्मानित

सुंदरनगर स्कूल की होनहार छात्राएं सम्मानित

Wed, 13 Dec 2017 09:38 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर स्कूल की होनहार छात्राएं सम्मानित
सुंदरनगर स्थित सीसे स्कूल कन्या के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्रा। - फोटो : अमर उजाला
सुंदरनगर (मंडी)। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (कन्या) सुंदरनगर में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज वालिया और एमएससी के प्रधान ओम प्रकाश ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की सालाना रिपोर्ट पेश कर उपलब्धियों से अतिथियों और अभिभावकों को अवगत कराया। इस अवसर पर अभिलाषी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरके अभिलाषी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ललित अभिलाषी ने की। इस मौके पर मुख्यातिथि ने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 25 हजार रुपये की राशि देने की भी घोषणा की। समारोह में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांध दिया। उन्होंने पहाड़ी नाटी, एकल गीत, लोकनृत्य, समूह गान सहित कई कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। समारोह में मुख्यातिथि ने प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित भी किया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में कक्षा छठी से रितु ठाकुर, नंदनी व जानवी, कक्षा सातवीं से रिया, सानिया, नेहा ठाकुर और मनीषा, कक्षा आठ से सोनिया, तमन्ना सेन और निर्मता, कक्षा नौवीं से बनीता राणा, प्रियंका और दिव्या कुमारी, कक्षा दसवीं से इशिका जम्वाल, दीक्षा और अर्चना शामिल रहीं। इनके अलावा कक्षा जमा एक (साइंस वर्ग) से स्मृति ठाकुर, तनीषा और दिव्या शर्मा, जमा एक (कॉमर्स) से निर्मला, पल्लवी और प्रियंका, जमा एक (आर्ट्स) से अंजलि, सोनिया और नीलम, जमा दो (विज्ञान) से शिवांगी, रिया शर्मा और अमीषा ठाकुर, जमा दो (कॉमर्स) से योगिता, पूजा और मधु ठाकुर को पुरस्कृत किया गया। जमा दो (आर्ट्स) से सुनीता वर्मा, सपना कुमारी और साहिना प्रवीण शामिल रहीं। इसके अलावा सपना, सपना कुमारी, नेहा, शालिनी, सिमरन, ज्योति, इशा कुमारी, अंजलि, इशिका, सबनम, सरस्वती, भारती, आंचल, कोमल, मनीषा, शालिनी, निर्मता कुमारी, पूजा, पूनम, कविता, श्रेया, भारती कुमारी, संगीता, नीलम, सोनिया, शगुन, नैंसी, राजश्री, दिशा भारद्वाज, ममता ठाकुर, प्रियंका, आरती ठाकुर, इशा नेगी, लता कुमारी, चेतना कुमारी, पल्लवी, आरती ठाकुर, सोनिया, एकता, रिया, जमुना, नेहा, सानिया, रुचिका, जानवी, अंकिता, बबीता, चांदनी, वर्षा, राजश्री, कमल, अवंतिका, ज्योति, पायल, गायत्री, रिया शर्मा, शिल्पा, पलक, चंद्रेश, रचना, लिपिका, प्रिया, तमन्ना, भावना, आरती, शालू, दिया, नेहा, दिव्या, स्वेता, निकिता, चंचल, शहजादी, हिमाचली, नीलम, कमलेश, उर्वशी, हर्षा, महेश्वरी, भारती चौहान, मोनिका, नेहा, रेणुका, अर्पणा, कृष कुमारी, मुस्कान, लज्जा, ज्योति कुमारी, राखी, काजल, पायल, हिमांशु, यशवंती, रेणुका, शालिनी, अंशिका, महेश्वरी और कोमल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed