{"_id":"6a971dd47f0070cc73006c87","slug":"1291-candidates-enrolled-in-the-bed-course-mandi-news-c-90-1-mnd1001-211428-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 1291 अभ्यर्थियों ने लिया बीएड कोर्स में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 1291 अभ्यर्थियों ने लिया बीएड कोर्स में प्रवेश
विज्ञापन
एसपीयू में तीसरे चरण की काउंसलिंग खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्व विद्यालय से संबंध कालेजों में बीएड की रिक्त सीटों को भरने के लिए अंतिम चरण की काउंसलिंग समाप्त हो गई। 1291 अभ्यर्थियों ने एसपीयू के दायरे में आने वाले काॅलेजों में प्रवेश लिया है। करीब एक सौ सीटें रिक्त रह गई हैं। अंतिम चरण की काउंसलिंग में 350 सीटें भरी गईं।
सरदार पटेल विश्व विद्यालय की ओर से आयोजित पहले दो चरण की काउंसलिंग में 940 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया था। तीसरे चरण की काउंसलिंग में प्रवेश परीक्षा की शर्त को हटाने के बाद काउंसलिंग में युवाओं की काफी भीड़ जुटी। इसका परिणाम यह रहा कि दो दिनों में करीब साढ़े तीन सौ अभ्यर्थियों ने विभिन्न काॅलेजों में प्रवेश ले लिया। विश्व विद्यालय की ओर से शेष बची सीटों को भरने के लिए फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया है। सरदार पटेल विश्व विद्यालय में बीएड प्रवेश काउंसलिंग कमेटी के चेयरपर्सन डा. सनील ठाकुर ने बताया कि करीब एक सौ सीटें रिक्त रह गई हैं।