{"_id":"6a971f1c7ccc185bd0049e64","slug":"36-lakh-parking-contract-cancelled-amidst-dispute-in-sundernagar-mandi-news-c-90-1-mnd1024-211312-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर में पार्किंग विवाद के बीच 36 लाख का ठेका रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर में पार्किंग विवाद के बीच 36 लाख का ठेका रद्द
विज्ञापन
सुंदरनगर नगर परिषद की रेस्ट हाउस चौक से नेशनल हाईवे-21 पर बनी पार्किंग। संवाद
नए सिरे से होंगे टेंडर, तब तक पुराना ठेकेदार करेगा शुल्क वसूली
व्यापारियों के लिए बनेंगे लोडिंग-अनलोडिंग पॉइंट
संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर नगर परिषद ने रेस्ट हाउस चौक से पुराने बस अड्डे तक नेशनल हाईवे-21 पर पार्किंग के 36 लाख रुपये में हुए ठेके को रद्द कर दिया है। अब पार्किंग के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नए ठेकेदार के कार्यभार संभालने तक पुराने ठेकेदार को अस्थायी रूप से शुल्क वसूली की जिम्मेदारी दी गई है।
नए ठेकेदार की ओर से पार्किंग शुल्क दोगुना किए जाने का व्यापारी वर्ग विरोध कर रहा था। व्यापारियों ने आरोप लगाया था कि अधिक राशि में ठेका लेने के बाद शुल्क भी दोगुना कर दिया गया। व्यापार मंडल ने नगर परिषद से मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी। व्यापारियों ने पार्किंग शुल्क की निर्धारित दरों की जानकारी देने के लिए 10 सूचना बोर्ड लगाने की मांग की है। इससे वाहन चालकों को शुल्क की स्पष्ट जानकारी मिलेगी और मनमानी वसूली पर रोक लगेगी। इसके अलावा पार्किंग क्षेत्र में लोडिंग-अनलोडिंग प्वाइंट बनाने की भी योजना है, जिससे दुकानदारों को सुविधा मिलने के साथ सड़क पर लगने वाले जाम को कम करने में मदद मिलेगी। व्यापार मंडल के विरोध के बाद नगर परिषद अध्यक्ष रुमा चौहान ने व्यापारियों के साथ पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर परिषद के नोडल अधिकारी बलबीर सोनी ने बताया कि पार्किंग के लिए नए सिरे से टेंडर किए जा रहे हैं। प्रक्रिया पूरी होने तक पुराने ठेकेदार को अस्थायी रूप से शुल्क वसूली की जिम्मेदारी दी गई है।