फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Traffic stalled on 26 routes; NH-003 remained blocked for two and a half hours.

Mandi News: 26 मार्गों पर यातायात ठप, एनएच-003 ढाई घंटे बाधित रहा

Wed, 02 Sep 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Traffic stalled on 26 routes; NH-003 remained blocked for two and a half hours.
जिले में रुक-रुककर हो रही झमाझम बारिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। बारिश के कारण मंडी जिले में बंद सड़कों को बहाल करने का काम जारी है। मंगलवार सुबह जिले में 34 सड़कें बंद थीं, जिनमें से आठ को दोपहर बाद तक यातायात के लिए खोल दिया गया। शाम चार बजे तक 26 सड़कें बंद रहीं। एनएच-003 रोपडू नाला के पास करीब ढाई घंटे बाधित रहा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया। रुक-रुककर हो रही झमाझम बारिश से मौसम सुहावना बना रहा।

डीईओसी मंडी की रिपोर्ट के अनुसार एक प्रमुख जिला मार्ग और 25 ग्रामीण सड़कें अभी भी बंद हैं। इनमें सबसे अधिक 20 सड़कें सराज मंडल में हैं। सुंदरनगर में एक, थलौट में एक, सरकाघाट में तीन और धर्मपुर में एक सड़क पर यातायात प्रभावित है। सुबह बाधित सुंदरनगर क्षेत्र के 24 बिजली वितरण ट्रांसफार्मरों को भी शाम चार बजे तक बहाल कर दिया गया। जिले में पेयजल योजनाओं के बाधित होने की कोई सूचना नहीं है। डीसी अपूर्व देवगन ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने के लिए संबंधित विभाग लगातार कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed