{"_id":"6a032f28dd81008429070a0d","slug":"57-families-injured-in-the-storm-in-chauharghati-mandi-news-c-90-1-mnd1023-196446-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चौहारघाटी में अंधड़ से 57 परिवारों को मिले जख्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चौहारघाटी में अंधड़ से 57 परिवारों को मिले जख्म
विज्ञापन
चौहारघाटी के टिक्कन तहसील के अधीन आने वाले गांव में अंधड़ तूफान से टूटे पेड़। स्रोत जागरूक पाठक
30 लाख से अधिक का के नुकसान का आकलन
बचाव कार्य के लिए घटना स्थल पर पहुंचा प्रशासन, दो स्कूलों और तीन वाहनों को भी पहुंचा नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। चौहारघाटी में अंधड़ ने 57 परिवारों को गहरे जख्म दिए हैं। अब तक 30 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का आकलन किया जा चुका है। टिक्कन के अंतर्गत थल्टूखोड, लचकंडी, कलहोग, बोचिंग और खलयाण क्षेत्रों में व्यापक क्षति हुई है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रशासनिक दल मौके पर पहुंच गया है। अंधड़ के कारण तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दो स्कूल भवनों की छतों को नुकसान पहुंचा है। इनमें राजकीय पाठशाला वरधान, पशाकोट और मठी बजगण शामिल हैं। मंगलवार को प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 57 घरों और गोशालाओं की छतें और रसोईघर तेज हवाओं के झोंकों से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
एसडीएम पधर सुरजीत ने बताया कि प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से तिरपाल और अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। टिक्कन तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्रामीणों साजी देवी, श्याम, होशियार सिंह, नोता, कृष्ण कुमार, रघुबीर सिंह, लवली, दीनानाथ, प्रेम चंद, संजय, ईश्वर दास, प्रकाश, डागी राम, धर्म चंद, लाल सिंह, काहन, देवी सिंह, मंगल, अमर सिंह, जीत राम, सत्यप्रकाश, प्रताप सिंह, हरनाम, कोला राम, मीन सिंह, हसन, जेठू राम, चंदन लाल, विद्या देवी, सहित अन्य के रिहायशी मकानों, वाहनों और गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है। रविवार आधी रात को आए अंधड़ से वन परिक्षेत्र टिक्कन में 400 से अधिक पेड़ उखड़ गए। तेज बारिश के कारण बरोट सड़क पर मलबा और चट्टानें भी आ गिरीं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
बॉक्स
चौहारघाटी के टिक्कन तहसील क्षेत्र में अंधड़ से हुए नुकसान का प्रशासन द्वारा आकलन कर लिया गया है। कुछ प्रभावित परिवारों को तिरपाल वितरित किए जा चुके हैं। अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। -अपूर्व देवगन, जिलाधीश, मंडी