फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अंडर-16 में कुल्लू ने लाहौल एवं स्पीति को हराया

अंडर-16 में कुल्लू ने लाहौल एवं स्पीति को हराया

Tue, 23 Apr 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
अंडर-16 में कुल्लू ने लाहौल एवं स्पीति को हराया
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल्लू ने 273 रनों से लाहौल एवं स्पीति पर जीत दर्ज की है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के संयुक्त सचिव रविकांत जंवाल ने बताया कि मंगलवार को दूसरे दिन कुल्लू की टीम ने 3 विकेट पर 72 रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 224 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें दक्ष ने 52 रन, अरमान बाली ने 65 रन, देवांश ने 24 रन व प्रांशुल ने 22 रन का योगदान दिया। लाहौल स्पीति की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सूर्यांश ने 4 विकेट, शोएब ने 2 विकेट लिए। लाहौल एवं स्पीति की टीम को जीत के लिए कुल्लू ने 397 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाहौल एवं स्पीति की टीम 123 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई। इसमें रचित ने 25 रन और सूर्यांश ने 20 रन बनाए। कुल्लू की तरफ से गेंदबाजी करते हुए उदय ने दूसरी पारी में 5 विकेट, धैर्य व दक्ष ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed