फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   थलटूखोड़ सहकारी सभा को मिला चार माह का एडवांस राशन

थलटूखोड़ सहकारी सभा को मिला चार माह का एडवांस राशन

Thu, 11 Jan 2018 10:11 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
थलटूखोड़ सहकारी सभा को मिला चार माह का एडवांस राशन
बरोट (मंडी)। चौहार घाटी की थलटूखोड़ सहकारी सभा के तहत 11 गांवों के 404 राशन कार्ड धारकों को चार माह का एडवांस राशन का कोटा जारी कर दिया गया है। ‘अमर उजाला’ ने इस समस्या को 10 जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद विभाग ने हरकत में आया और इन सभी राशन कार्ड धारकों को चार माह का एडवांस कोटा जारी किया गया है। इंस्पेक्टर सिविल सप्लाई पधर मनोज ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने मामले की जांच के बाद बरोट के अन्न भंडार के इंचार्ज चत्तर सिंह को आदेश दिए कि शीघ्र ही इन गांवों को कोटा जारी किया जाए। आदेश के चलते बरोट भंडार से चार महीने का कोटा सहकारी सभा मढ़ी के सेल्समैन को जारी कर दिया गया है। निरीक्षक ने कहा कि लोगों को चार माह का राशन जारी कर दिया गया है। अब थलटूखोड़ सहकारी सभा का सेल्समैन ही दोनों सहकारी सभाओं के उपभोक्ताओं को राशन देता रहेगा। इस समस्या का हल होने के बाद थलटूखोड के उपप्रधान नरेश, महिला मंडलों, युवक मंडलों के सदस्यों एवं लाभ सिंह, हरी सिंह ने अमर उजाला का धन्यवाद भी जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed