फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   त्योहारी सीजन में डिपुओं से राशन गायब, बैरंग लौट रहे हैं उपभोक्ता

त्योहारी सीजन में डिपुओं से राशन गायब, बैरंग लौट रहे हैं उपभोक्ता

Fri, 26 Oct 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में डिपुओं से राशन गायब, बैरंग लौट रहे हैं उपभोक्ता
सुंदरनगर (मंडी)। त्योहारी सीजन शुरू हो गया है कि लेकिन उपभोक्ताओं को डिपुओं में सस्ता राशन नहीं मिल रहा है। पिछले तीन महीने से चना दाल, मसूर और रिफाइंड का कोटा नहीं मिल पाया है। उपभोक्ता बार-बार डिपुओं में जा रहे हैं लेकिन निराश होकर लौट रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को बाजार से महंगे दामों पर राशन खरीदना पड़ रहा है। सरकार हर माह राशन उपलब्ध करवाने की बात कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। राशन न मिलने से उपभोक्ताओं में भारी रोष है। मंडी में तैनात खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नियंत्रक लक्ष्मण सिंह का कहना है कि गोदामों में राशन कोटा पहुंच चुका है। इसका आवंटन डिपुओं को शुरू कर दिया गया है। जल्द ही उपभोक्ताओं को राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन

...
20 हजार से अधिक राशन कार्ड धारक
सुंदरनगर उपमंडल में करीब 20 हजार राशन कार्डधारक हैं। इनको सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हर माह चावल, आटा, चीनी और दालें उपदान पर उपलब्ध करवाई जाती है। पिछले तीन माह से सुंदरनगर उपमंडल के डिपुओं में उपदान पर केवल उड़द की दाल और सरसों का तेल ही मिल पाया है।
विज्ञापन

....
शीघ्र दिया जाए राशन कोटा
उपभोक्ता दीपक कुमार, डिंपल ठाकुर, किरण कुमारी, अंजुबाला, प्रेम चंद व सुरेश शर्मा ने कहा कि डिपुओं से उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उन्होंने मांग रखी कि सरकार शीघ्र ही उपभोक्ताओं को राशन कोटा दे। अक्तूबर भी समाप्त होने को है लेकिन डिपुओं में रिफाइंड और उड़द की दाल के अलावा अन्य राशन उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed