फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   331 HRTC buses operating on 396 routes in Mandi.

Mandi News: मंडी में एचआरटीसी के 396 रूटों पर दौड़ रहीं 331 बसें

Thu, 25 Jun 2026 03:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 03:52 AM IST
विज्ञापन
331 HRTC buses operating on 396 routes in Mandi.
मंडी में एचआरटीसी के 396 रूटों पर दौड़ रहीं 331 बसें
विज्ञापन

432 चालक और 454 परिचालक दे रहे सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी के दायरे में आने वाली चारों यूनिटों में कुल 396 रूटों पर बस सेवा संचालित हो रही है। इनमें 360 लोकल और 36 लंबी दूरी के रूट शामिल हैं। इन रूटों पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए निगम के पास 331 बसें हैं, जिनके संचालन के लिए 432 चालक और 454 परिचालक तैनात हैं। मंडी में एचआरटीसी बसें लोगों के आवागमन का मुख्य साधन हैं। खासकर ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में लोग रोजमर्रा के कामकाज, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निगम की बसों पर निर्भर हैं। मानसून के दौरान भूस्खलन, बाढ़ और सड़कें बंद होने की स्थिति में कई रूट प्रभावित होने की आशंका है।

निगम के मंडलीय प्रबंधक उत्तम सिंह का कहना है कि मौसम की स्थिति और सड़कों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जरूरत पड़ने पर रूटों में बदलाव या सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है। यात्रियों से भी सफर से पहले संबंधित डिपो से जानकारी लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन



जिले में चालक-परिचालक और रूटों की संख्या
यूनिट, बसें, चालक, परिचालक, लंबी दूरी रूट, लोकल रूट,
मंडी, 125, 174, 175, 09, 152,
सुंदरनगर 92, 117, 120, 09, 72,
सरकाघाट, 68, 78, 82, 09, 97,
धर्मपुर, 46, 63, 77, 09, 39,
.....................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed