फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   औट में कारोबारियों ने कब्जे हटाए, भूख हड़ताल की दी चेतावनी

औट में कारोबारियों ने कब्जे हटाए, भूख हड़ताल की दी चेतावनी

Fri, 22 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
औट में कारोबारियों ने कब्जे हटाए, भूख हड़ताल की दी चेतावनी
नगवाईं (मंडी)। सालों से औट बाजार में दुकानें चला रहे दुकानदारों ने प्रशासन के आदेशों पर दुकानों को खाली कर दिया है। लेकिन, कारोबारियों ने चेताया है कि यदि जल्द ही प्रशासन रोजगार मुहैया नहीं करवाता है तो वह हड़ताल पर बैठने को विवश होंगे।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि दुकानों के हटने से वे पूरी तरह से बेरोजगार हो गए हैं और सरकार व प्रशासन की ओर से उनके पुनर्स्थापन की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। औट बाजार के करीब 32 कारोबारियों को अब रोजगार का संकट सताने लगा है। प्रभावित कारोबारी गुलाब महंत, मुकेश, निशु ने बताया कि उनकी दुकानों को अवैध बताकर हटाया जा रहा है। जबकि यह दुकानें प्रशासन द्वारा बसाई गई है। दुकानों को तो हटाया जा रहा है लेकिन उसके साथ लगते सरकारी कार्यालयों को कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की इस कार्रवाई से दर्जनों लोग बेरोजगार हो गए हैं और अब उनका परिवार सड़कों पर आ गया है। प्रशासन को अब साथ लगती भूमि पर दुकानदारों को बसाया जाना चाहिए। अगर जल्द उनके हितों की रक्षा नहीं की गई तो वो मजबूरन भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

पुनर्स्थापन करे प्रशासन : चावला
व्यापार मंडल औट के प्रधान विनोद चावला ने बताया कि औट के इन 32 दुकानदारों की रोजीरोटी का साधन मात्र ये दुकानें ही हैं। यह दुकानदार पिछले कई वर्षों से जिला प्रशासन को इन दुकानों का किराया देते आए हैं। अब जिला प्रशासन को भी औट के प्रभावित विस्थापित दुकानदारों के लिए पुनर्स्थापन की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि, इन सबकी रोजी रोटी की व्यवस्था हो सके। यदि यह व्यवस्था न हुई तो उन्हें मजबूर होकर भूख हड़ताल पर बैठना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed